फतेहपुर, अप्रैल 16 -- हसवां। यूपी बोर्ड परीक्षा कापियों के मूल्यांकन के बाद जहां विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परिणाम आने का इंतजार है, वहीं ठग गिरोह भी सक्रिया हो चुके हैं। छात्रों के पास अंजान काल आ रही हैं, जिसमें यह कहा जा रहा कि आपके नम्बर कम है और फेल हो जाओगे। कुछ रुपये भेजो तो पास कर दूंगा। ऐसे में परीक्षार्थियों समेत अभिभावक भी खासे परेशान हैं। साइबर ठग परीक्षार्थियों के पास फोन करके अलग-अलग तरह से लालच दे रहे हैं तथा अंक बढ़ाने से लेकर अन्य प्रलोभन भी दे रहे हैं। क्षेत्र के छीतमपुर निवासी अंकित इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। यह भी पढ़ें- केस डिटेल लेकर लोगों को डरा-धमका ठग रहे अपराधी वह बताते कि जब बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा था उनके पास फोन आया और बताया गया कि कॉपियों को मूल्यांकन किया गया है अंक कम हैं। यदि कुछ लाभ पह...