नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे पर पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बेदी ने कहा कि अगर आपके दरवाजे के सामने सीमेंट या रेत का एक भी बैग रखा हो तो एमसीडी के अधिकारियों को उगाही का मौका दिख जाता है। इसलिए यह निगरानी की कमी नहीं है, बल्कि जान-बूझकर अनदेखा करना है। साफ तौर पर दिखता है कि रोजमर्रा के कामकाज में सुपरविजन के स्तर पर जरूरी निगरानी और प्रक्रियाओं की कमी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि घटना के लिए सिर्फ एमसीडी ही जिम्मेदार नहीं है। इसमें गवर्नेंस का एक इकोसिस्टम शामिल है। हमारी गवर्नेंस, हमारा प्रशासन, एक इकोसिस्टम है। किरण बेदी ने कहा कि एमसीडी इंस्पेक्शन को ट्रैक करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्यों नहीं करती? जांच और पुलिस पूछताछ से भ्रष्टाचार/भाई-भतीजावाद/सिफारिशों के पैटर्न का पता च...