नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पशु बीमा योजना को लेकर हुई चर्चा के दौरान सदन का माहौल अचानक गरमा गया। लक्ष्य और उसकी प्रगति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए। तीखे सवाल जवाब और आपत्तियों के बीच कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद अध्यक्ष को हस्तक्षेप करते हुए अगला प्रश्न लेना पड़ा। दरअसल प्रश्नकाल के दौरान पशु बीमा योजना से जुड़े सवाल पर चर्चा चल रही थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न पूछते हुए सरकार से तय लक्ष्य की प्रगति पर स्पष्ट जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मार्च तक 42 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य घोषित किया है, जबकि अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल एक महीना शेष है। ऐसे में इतने कम समय में लाखों पशुओं का बीमा कैसे किया जाएगा, यह स्पष्ट किया जाए। जूली ने ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.