नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- कार इंश्योरेंस लेते समय लोग आमतौर पर थर्ड पार्टी कवर, अपनी कार का बीमा और समय पर पॉलिसी रिन्यू कराने पर ध्यान देते हैं। लेकिन असली परेशानी तब आती है, जब दुर्घटना के बाद क्लेम करना पड़ता है। छोटी-सी गलती भी क्लेम में अड़चन डाल सकती है। ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होना, पॉलिसी में गलत जानकारी देना, कार के पुराने डेंट या स्क्रैच को नए हादसे का नुकसान बताना और हर छोटी मरम्मत के लिए क्लेम करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में पॉलिसी खरीदने से लेकर दुर्घटना और क्लेम तक कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि बाद में पैसे और समय दोनों की परेशानी से बचा जा सके। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 जरूरी बातों के बारे में विस्तार से।1. हादसे के तुरंत बाद फोटो और वीडियो बनाएं अगर कार का एक्सीडेंट होता है तो मौके की तस्वीरें और वीडियो जरूर...