रांची, नवम्बर 30 -- झारखंड बार एसोसिएशन के सदस्य एवं जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उन्हें किसी ने फोन किया, लेकिन वह उसे रिसीव नहीं कर सके। अगले दिन शनिवार को उस नंबर पर रिटर्न कॉले किया तो सामने वाले ने उन्हें हत्या की धमकी दी। अज्ञात ने बिना परिचय दिए उनसे पूछा कि आप सिविल कोर्ट में हैं। हां कहने पर बोला- आपकी हत्या के लिए उसे सुपारी मिली है। फोनकर्ता ने महासचिव से निवास स्थान की जानकारी मांगी। दिल्ली में रहने की बात बताने पर फोनकर्ता ने उनका व्हाट्सऐप नंबर भी मांगा। फिर बोला कि एक नंबर भेज रहे हैं बात कर लेना। बात नहीं करते हैं तो बाद में यह मत कहना कि बताया नहीं। हमारा सिद्धांत है कि किसी को मारने से पहले उसको बता दें। विद्रोही ने सदर डीएसपी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.