नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- स्मार्टवॉच के पीछे लगी हरी लाइट आपने जरूर देखी होगी। कई बार यह लाइट लगातार जलती या बार-बार ब्लिंक करती रहती है। इसे देखकर कई यूजर्स के मन में सवाल आता है कि आखिर स्मार्टवॉच के पीछे हरी रोशनी क्यों होती है और क्या यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है? दरअसल, यह हरी लाइट स्मार्टवॉच के सबसे जरूरी हेल्थ फीचर्स में से एक के लिए इस्तेमाल होती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। स्मार्टवॉच के पीछे लगी हरी LED मुख्य रूप से हार्ट रेट यानी दिल की धड़कन मापने के लिए काम करती है। इसे ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर का हिस्सा माना जाता है। जब आप स्मार्टवॉच पहनते हैं, तो यह सेंसर आपकी स्किन पर हरी रोशनी डालता है। इसके बाद सेंसर स्किन से वापस आने वाली रोशनी में होने वाले बदलाव को रिकॉर्ड करता है। यह भी पढ़ें- भारत में सबसे महंगा, US में सस्ता...