विशेष संवाददाता, फरवरी 9 -- विधानमंडल के संयुक्त सत्र में सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण विपक्ष के शोर-शराबे और सरकार विरोधी नारेबाजी की भेंट चढ़ गया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण में अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाईं और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेल पटेल ने सपा विधायकों को तीन बार कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पहले उन्हें शांत होकर सीट पर बैठने को कहा लेकिन सपा सदस्यों ने राज्यपाल वापस जाओ के नारे जारी रखे। राज्यपाल ने सरकार की आर्थिक स्थिति व निर्यात आदि का जिक्र करते हुए सपा सदस्यों को आईना दिखाया और कहा कि आपकी सरकार में तो विकास जीरो था। इसके बाद भी सपा सदस्य शांत नहीं हुए। उन्होंने एक बार फिर सपा सदस्यों को और टोका लेकिन वे अपनी सीटों पर वापस नहीं गए। नतीजत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.