नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- क्रिकेट मैच के लिए फैंस कितने क्रेजी होते हैं, ये सभी को पता है। कोई अपने शरीर को अपने देश या टीम के रंगों में रंग लेता है तो कोई चेहरे पर अपने देश का झंडा बनवा लेता है। कुछ अपने बालों और मूंछों को भी रंग लेते हैं। यहां तक कि दो टीमों या खिलाड़ियों के फैंस में पोस्टर वार भी देखने को मिलता है, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा दिखा, जिसने एक क्रिकेटर को शर्म से पानी-पानी कर दिया, क्योंकि एक क्रिकेट फैन ने पोस्टर पर लिखा हुआ था कि क्या आपकी मॉम सिंगल है? दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में जारी है। इस मैच के तीसरे दिन जब मैच खेला जा रहा था तो ब्रॉडकास्टर्स की नजर एक ऐसे पोस्टर पर पड़ी, जिसने सभ...