नई दिल्ली, फरवरी 27 -- ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अकसर कुछ ऐसे पोस्ट करते हैं जिसपर बहस छिड़ जाती है। गोयल ने ऐसा ही एक पोस्ट हेल्थटेक स्टार्टअप 'टेम्पल' में भर्ती को लेकर किया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या लिखा दीपिंदर गोयल ने? दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने नए वेंचर के लिए ऐसे एथलीट की तलाश कर रहे हैं जो इंजीनियर और वैज्ञानिक भी हों। उन्होंने पात्रता मानदंड में पुरुषों के लिए बॉडी फैट (शरीर में वसा प्रतिशत) की मात्रा 16 प्रतिशत से कम और महिलाओं के लिए 26 प्रतिशत से कम होने की शर्त भी रखी। गोयल ने इस पोस्ट में कहा कि हम उन लोगों के लिए प्रोडक्ट बना रहे हैं जो अपने शरीर को चरम सीमा तक ले जाते हैं। हम सिर्फ उन्हें सेवा नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.