आपकी बेटी को भी 15 मिनट के लिए. रेप मामले में नर्स से ये क्या कह गईं महिला आयोग प्रमुख? बड़ा बवाल
नई दिल्ली, जून 9 -- हरियाणा में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के एक बयान से बवाल मच गया है। यहां कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती एक 15 साल की लड़की से ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर द्वारा रेप के बाद रेणु भाटिया ने आपत्तिजनक बयान दिया है। इसके बाद नर्सों का गुस्सा भड़क गया है। जानकारी के मुताबिक 7 जून को रेणु भाटिया ने हॉस्पिटल का दौरा किया तो इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सारा अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एक नर्स से पूछा, "क्या आपकी भी बेटी है?" नर्स के हां में जवाब देने पर कथित तौर पर रेणु भाटिया ने कहा, क्या आप अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती हैं? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया?" यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती युवति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.