अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दियों में चाय-पकौड़ी का चस्का महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बार-बार पकवान की फरमाइश से घर की महिलाएं मानसिक बीमारी की चपेट में आ सकती हैं। सर्दी में अधिक समय तक किचन में काम करने से उनमें अवसाद पनप सकता है। यह तथ्य जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी में सामने आए हैं। करीब दो सप्ताह से सर्दी बढ़ी है। तबसे मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी में महिला मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। दो सप्ताह में 50 घरेलू महिलाएं इलाज के लिए पहुंची। ज्यादातर महिलाओं ने सिर दर्द, तनाव, नीद की कमी, मूड खराब होना, थकान, उदासी जैसी परेशानी लेकर पहुंची। काउंसलिंग के दौरान महिलाओं ने बताया कि परिवारीजन बार-बार चाय-पकौड़ी व दूसरे पकवान की फरमाइश करते हैं। इसकी वजह से किचन में करीब छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.