गाजियाबाद, फरवरी 25 -- यूजीसी मामले में अपना पक्ष रखने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने प्रहार करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा- "साक्षी महाराज को जो कुछ मिला वो राम मंदिर और हिंदुत्व के कारण मिला है। आपकी दो कौड़ी की भी औकात नहीं थी। आपके जैसे न जाने कितने घूमते हैं।" आखिर क्या मामला है कि यति नरसिंहानंद गिरी भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर इतना बरस रहे हैं। जानिए गिरी ने क्या कहा.साक्षी महाराज सवर्ण सांसदों-विधायकों को धमका रहे यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा- मैं साक्षी महाराज को प्रणाम करता हूं। उनके वीडियो लगातार सुन रहा हूं। वो सवर्णों को उनकी औकात बताने में लगे हुए हैं। सवर्ण सांसदों-विधायकों को लगातार धमका रहे हैं कि अगर ओबीसी, एससी, एसटी ने वोट नहीं दिया, तो क्या होगा।आ...