नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता हमेशा याद रखें, आपकी डिग्री केवल कागज का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी की घोषणा है। उक्त बातें दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के 35वें वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिष्ठित आह्वान शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख करते हुए, कहा कि आधुनिक संदर्भ में इसका अर्थ राष्ट्रीय चुनौतियों को हल करने और समावेशी विकास को गति देने के लिए शिक्षा का उपयोग करना है। यह संस्थान केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के उन सपनों का प्रतीक है, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की परिकल्पना की थी। तीन दशकों से अधिक की शैक्षणिक...