नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- दिल्ली सरकार वैध पॉल्यूशन अंडरकंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के लिए 1 अक्टूबर से एक खास अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता ने शनिवार को बुराड़ी में प्रतिवर्ष 90,000 वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन के दौरान कहा कि उनकी ससरकार राष्ट्रीय राजधानी में एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। आपको बता दें कि ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के जरिए हाईटेक तरीके से वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण की जांच की जाएगी।सर्टिफिकिट वैध या नहीं, जांच की जाएगी कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने कहा 'हम यह चाहते हैं कि दिल्ली में रहने वाले हर शख्स को सास लेने के लिए साफ हवा मिले। इस अभियान के जरिए यह जांच की जाएगी कि ...