आपकी आवाज की नकल करके ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, फोन पर बिल्कुल ना करें ये गलती
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- AI ने हमारी जिंदगी को आसान बनाने के साथ-साथ साइबर क्रिमिनल्स के लिए भी ठगी के नए रास्ते खोल दिए हैं। अब स्कैमर्स सिर्फ फेक मैसेज या कॉल करके लोगों को नहीं फंसाते, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी आपके परिचित व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल भी कर सकते हैं। इसे AI Voice Cloning Scam कहा जाता है और कोई भी आसानी से इसका शिकार बन सकता है। ऐसे स्कैम में अटैकर किसी व्यक्ति की मौजूदा ऑडियो रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करके उसकी आवाज जैसी आवाज तैयार कर सकता है। इसके बाद वह परिवार के सदस्य, दोस्त, अधिकारी या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की तरह फोन करके पैसे या सेंसिटिव जानकारी मांग सकता है। अमेरिकी FTC भी चेतावनी दे चुका है कि इंटरनेट पर उपलब्ध छोटी ऑडियो क्लिप का इस्तेमाल करके भी किसी व्यक्ति की आवाज क्लोन की जा सकती है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.