आपका साथ यात्रा के तहत पंचायतों का दौरा
खगडि़या, अप्रैल 6 -- चौथम। चौथम प्रखंड में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने आपका साथ यात्रा के तहत विभिन्न पंचायतों का रविवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात की एवं आगामी कांग्रेस बचाओ सम्मेलन के लिए आमंत्रण भी दिया। बताया जा रहा है कि पूव्र विधायक पिपरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता व पूर्व मुखिया रहे दिवंगत फूल चौधरी के आवास पर जाकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र समेत परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने सरैया गांव में पूर्व विधायक रहे दिवंगत कमलेश्वरी प्रसाद सिंह के परिजनों से भेंट की। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस नेता महेंद्र पासवान त्यागी के आवास पर लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्वी बोरने, मध्य बोरने भी पहुंचे। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.