आपका मुंह भी नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर अमित शाह से खरगे के तीखे सवाल
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- लोकसभा में पास होने के बाद लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को राज्यसभा में चर्चा एवं पारित करवाने के लिए पेश किया गया। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में हुई पुलिस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल पूछे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतनी गड़बड़ हो रही है, आप गृह मंत्री हैं, लेकिन इसके बाद भी आपका मुंह भी नहीं खुलता, क्या कोई सिल दिया है क्या मुंह को, बंद कर दिया? बोलना चाहिए था खुलकर, देश की भलाई के लिए बोलना पड़ता है। मैं नहीं बोलूंगा... अगर यह बोलेंगे तो सबक स्टूडेंट ने सिखाया है तो इससे डबल एक दिन फिर आपको सिखाएंगे। खरगे ने कहा, ''20 जुलाई को हजारों छात्र संसद की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.