पटना, अक्टूबर 7 -- बिहार में 8 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो दो फाड़ हो गई है। रालोमो के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोक दी है। इस सीट पर एनडीए ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। आरएलएम के तीन विधायकों ने इस चुनाव में रामपुकार सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर दिया है। इधर रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा से जब उनक पार्टी में टूट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पत्रकार से कह दिया कि आपका माथा भी टूट जाएगा है। दरअसल पटना में पत्रकारों से घिरे उपेंद्र कुशवहा से पत्रकार ने पूछा कि रालोमो में टूट है? इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा है पत्रकार जी, आपका माथा भी टूट जाएगा। बता दें कि रामपुकार सिन्हा ने सोमवार को नामांकन किया था। वहीं, रालोमो के प्रदेश...