आपका मकसद पूरा हुआ, अनशन खत्म करें; सोनम वांगचुक से ऐसा क्यों बोलीं महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की जा रही है। लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि अब इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। साथ ही आरोप लगाए हैं कि सरकार को वांगचुक की कोई चिंता नहीं है। वह बीते 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनका वजन लगातार गिर रहा है। महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, 'सोनम सर आपके अनशन ने देश के युवाओं को उनके न्याय के संघर्ष में एकजुट कर दिया है। आपका मकसद पूरा हो गया है। सरकार को आपके जीवन या उन करोड़ों युवाओं की कोई भी चिंता नहीं है। लेकिन आपका जीवन हमारे लिए मायने रखता है। प्लीज अपना अनशन खत्म कर दें और लड़ाई को जारी रखें।'तेजी से गिर रहा वजन सोमवार को CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया कि वांगचुक का 8.2 किलोग्राम वजन घट चुका है। पार्टी के संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.