नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- हिंदुत्व 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। स्वतंत्र को जुलाई में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर हुए कथित हमले के सिलसिले में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। स्वतंत्र की हिरासत, गिरफ्तारी और अब एक दिन की पुलिस कस्टडी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेशनल मीडिया-इन-चार्ज अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इनका इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए करती है मगर जब मदद करनी होती है तो पीछे हट जाती है।बोले- नफरती चिंटुओं के लिए एक साफ संदेश ढांडा ने कहा 'मुझे लगता है कि ये सारे उन नफरती चिंटुओं के लिए एक साफ संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी इनका इस्तेमाल नफर...