पटना, जुलाई 10 -- Bihar News: बिहार के सभी जिलों के सभी निजी स्कूलों के वाहनों का पूरा लेखा-जोखा परिवहन विभाग के पास रहेगा। इसको लेकर परिवहन विभाग इसी माह पोर्टल लॉन्च करेगा। विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि पोर्टल पर सभी स्कूल अपना पंजीयन करेंगे। इसके साथ ही अपने स्कूल के सभी वाहनों और उसके चालकों का पूर्ण विवरणी पोर्टल पर दर्ज करेंगे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने यह पहल की है। इससे वाहनों की ऑनलाइन निगरानी भी हो सकेगी। बच्चों के साथ स्कूल वैन में अपराध की घटनाएं भी इससे थमेंगी। इन्हीं मकसद से पोर्टल लांच करने की तैयारी की जा रही है। राज्य के सभी जिलों के ट्रैफिक एसपी और डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) की देखरेख में ये सभी कार्य पूरे किये जाएंगे। पोर्टल के लॉन्च होने के साथ ही इससे संबंधित दिशा-निर्देश जिलों को भेजा ज...