नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी द्वारा दायर मानहानि से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई की और उनसे कहा कि वे इस मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वालों को भी पक्षकार बनाएं। सुरिंदर चौधरी जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य हैं और उन्होंने अपने खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वालों के खिलाफ स्थाई व जरूरी रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यौन संकेत देने वाली अपमानजनक सामग्री डाली गई है। इस मामले में जल्द सुनवाई के चौधरी के आग्रह को जस्टिस अमित बंसल की पीठ ने मान लिया। अब इस मामले में 13 जनवरी 2026 की बजाय इसी साल 16 दिसंबर को सुनवाई होगी। चौधरी के वकील ने पीठ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.