आपका गैस कनेक्शन कटने वाला है; दिल्ली में लोगों को डराकर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़
नई दिल्ली, जून 26 -- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में साइबर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह गैस कनेक्शन कटने का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को डराता था और डर का इस्तेमाल कर अपना शिकार बना लेता था। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल और झारखंड से गिरोह के चार मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी के पैसों से खरीदी गई एक कार, 20 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, सोने-चांदी के जेवरात/सिक्के और 61,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि इस गिरोह के गुर्गे लोगों को आईजीएल गैस कनेक्शन कटने का अलर्ट मैसेज भेजते थे। जब कोई पीड़ित मदद के लिए उनके नंबर पर कॉल करता, तो ठग व्हाट्सएप के जरिए उसे एक मैलिशियस एपीके फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित इस ऐप को इंस्टॉल करता, उसके फोन का पूरा एक्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.