रामपुर, अप्रैल 3 -- जनपद में बुधवार को नकली करेंसी के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग की तरफ से आरोपियों के नेटवर्क के साथ ही करेंसी का पाकिस्तानी कनेक्शन खंगाला जा रहा है। इसको लेकर कई बिंदुओं पर सूचना एकत्र की जा रही है। हालाकिं,अभी तक की जांच में सामने आया है कि रामपुर में आईं नकली करेंसी नेपाल के रास्ते भारत में लाई गई है। गंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को झील के पास से दो लोगों को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इनके पास से 21 नकली नोट, एक तमंचा और मोबाइल बरामद किया था। पूछताछ में सामने आया था कि इन आरोपियों ने पहले सैंपल के तौर पर 500 के दो नोट मंगाए, जिन्हें आसानी से बाजार में चला दिया। इसके बाद 40 हजार रुपये कीमत के नकली नोट महज 10 हजार रुपये में खरीदने का सौदा तय हुआ। अलीगढ़ बाईपास पर बुलाकर उन्हें 80 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.