मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने एक दिसंबर से आन लाइन उपस्थिति प्रणाली व अन्य विभागों का कार्य कराएं जाने के विरोध में आंदोलन करने का फैसला किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने पंचायती राज निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि शासन से आदेश जारी किए जाने के तत्काल बाद संगठन ने इस पर पुनर्विचार करते हुए स्थगित करने की मांग किया था। इस प्रणाली को लागू किए जाने की तथ्यपरक व्यवहारिक विसंगतियों से भी अवगत कराते हुए ग्राम सचिवों को समुचित संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसके बावजूद अभी तक शासन से ग्राम विकास सचिवों को अपेक्षित संसाधन नहीं दिए गए। क्षेत्रीय सचिवों से उनके मूल विभागों के अलावा अन्य विभागों का भी कार्य लिया जाता है। दूसरे विभागों के कार्य के लिए अधिकारी भय एवं दबाव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.