गढ़वा, मार्च 14 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पवित्र माह-ए-रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे अकीदत, आन-बान और शान के साथ अदा की गई। मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। प्रखंड क्षेत्र के नगर ऊंटारी, चेचरिया, कधवन, कुशदंड, बरडीहा, नरही, सोनवर्षा सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। बरडीहा जामा मस्जिद में पेशे इमाम हाफिज मनुवर साहब ने नमाज अदा कराई और रमजान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए लोगों को आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। बरडीहा जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने कहा कि पवित्र माह-ए-रमजान इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। इस महीने में इबादत, रोजा और दुआ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.