गंगापार, मार्च 30 -- क्षेत्र के संविलियन विद्यालय पूरेघिसा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक इंद्रेश तिवारी ने कहा कि आने वाले समय के लिए तकनीकी शिक्षा अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्णानंद तिवारी ने किया। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रहसन व एकांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों को पुरस्कार तथा अंकपत्र का वितरण ग्राम प्रधान ने किया। संचालन शैलेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर अमित शुक्ला, विकास गुप्ता, प्रियंका वर्मा, अभिनव तिवारी, बिजलेस मिश्रा, प्रमोद कुमार, मानिकचंद शुक्ला, सज्जन तिवारी, प्रेम यादव, निर्मला देवी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.