लखनऊ, नवम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम? लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को बताई वजहयुवाओं को हुनर विकसित करने का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कागजी सर्टीफिकेट से ज्यादा हुनर वालों की कदर होने वाली है। उन्होंने जेन-जी युवाओं से कहा कि आपके पास पूरा आसमान है। बड़े सपने देखिए। कभी मत सोचिएगा कि आप अकेले हैं। मैं आपके साथ हूं। उन्होंने आने वाले 20 वर्षों को हुनर का समय बताया है। यह भी पढ़ें- चाहे IIT हो या ITI यही देश का भविष्य है; कौशल दीक्षांत प्रोग्राम में बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने के बाद ये बातें कही। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद शाम को...