चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा, संवाददाता। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने रविवार की देर शाम रवींद्र भवन में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा व शहर के अन्य वार्ड पार्षदों का अभिनन्दन किया। इस अवसर नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसे पूरी तरह से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों शहर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जन भागेदारी भी जरूरी है। उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा कि वह दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष थे और अब माता रानी की कृपा से नगर परिषद के उपाध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगे। सभा का संचालन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति...