छपरा, मार्च 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता l आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी और लू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। जारी निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी और लू से प्रभावित मरीजों का समय पर इलाज किया जा सके। इसके साथ ही जरूरी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। सचिव ने कहा कि किसी भी स्थिति में मरीजों को दवा या इलाज के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मिलने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.