आने वाले त्योहारों पर टे्रनों में रखी जाएगी विशेष नजर
उरई, जुलाई 28 -- उरई। संवाददाता एक दिवसीय दौरे पर आए रेलवे पुलिस झांसी मंडल के सीओ सलीम खान ने जीआरपी थाने का अर्द्ववार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रुम में जाकर अभिलेखों को चेक किया। इसके अलावा अपराध रजिस्टर चेक किया। इसमें टे्रनों में चोरी, मारपीट समेत तमाम घटनाओं में दर्ज किए गए मामलों की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट देखी। थाने में बनी बैरक को मौके पर जाकर देखा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ गया हैं, लिहाजा टे्रनों में विशेष नजर रखी जाए।जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी को निर्देशित किया कि स्टेशन के साथ टे्रनों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। हर रोज सुबह, शाम गश्त कर निगरानी रखी जाए। इसमें किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने समीक्षा करने के बाद स्टेशन का भ्रमण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.