नई दिल्ली, अगस्त 21 -- सितंबर 2026 ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस महीने एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में पहुंचेंगे। 17 सितंबर को सूर्य भी कन्या राशि में गोचर करेंगे, जबकि 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि कर्क राशि में पहले से गुरु मौजूद हैं। ऐसे में महीने के दूसरे हिस्से में मंगल और गुरु का एक ही राशि में होना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।शुक्र का तुला राशि में गोचर क्यों खास? शुक्र को प्रेम, संबंध, सुख-सुविधा, कला और भौतिक साधनों का कारक माना जाता है। तुला शुक्र की अपनी राशि है। इसलिए 2 सितंबर से शुक्र की स्थिति मजबूत मानी जाएगी। इसका असर खास तौर पर रिश्तों, साझेदारी और आर्थिक फैसलों से जुड...