नई दिल्ली, अगस्त 14 -- टोयोटा की पॉपुलर 7-सीटर SUV Fortuner के न्यू जेनरेशन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नई फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू इस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले होने की उम्मीद है। विदेशों में इसके डिवेलपमेंट मॉडल्स की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। ग्लोबल प्रीमियर के कुछ समय बाद नई फॉर्च्यूनर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। न्यू जनरेशन फॉर्च्यूनर में प्लेटफॉर्म से लेकर एक्सटीरियर और केबिन तक कई बड़े बदलाव होंगे, लेकिन इसके ट्रेडिशनल बॉडी-ऑन-फ्रेम डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर आप भी फॉर्च्यूनर फैन हैं और न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर को खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इसकी कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं।TNGA-F प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी नई फॉर्च्यूनर नई फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा टेक्निकल चेंज इसके प्लेटफॉर्म में देख...