इटावा औरैया, नवम्बर 19 -- फोटो 9 कचहरी परिसर में इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी इटावा, संवाददाता। आज़ादी के बाद देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बड़ा योगदान रहा। हमारे देश की आने वाली पीढ़ी के लिए वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगीं। यह बात कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कही। कांग्रेस जनों ने कचहरी परिसर में स्थित इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी की। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि लौह महिला इंदिरा गांधी ने हर क्षेत्र में देश को विकास के रास्ते पर अग्रसर किया। अपने विरोधियों के बीच भी इंदिरा गांधी लोकप्रिय रहीं। जैसा दूसरा कोई नहीं हुआ। पूर्व ज़िलाध्यक्ष ...