मैनपुरी, मार्च 8 -- सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के वीएम गार्डन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने यूजीसी कानून को सवर्ण विरोधी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री ने जो हमारे साथ विश्वासघात किया है, उसका परिणाम उन्हें अवश्य देखने को मिलेगा। रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे के गले मिले और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब 21वीं सदी है। हमें समय के साथ चलने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि हमको मिलजुल कर रहना चाहिए। अब राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है। हमारा एक ही मंत्र होना चाहिए भारत माता की जय। जा...