आने वाली पीढ़ियों के लिये भविष्य है जल संरक्षण : पप्पू पांडेय
कुशीनगर, अगस्त 3 -- कुशीनगर, हिटी। पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा गांव में जल संरक्षण व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पानी की हर बूंद अनमोल है। यदि आज जल का संरक्षण और सही प्रबंधन नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने, गांव के तालाबों और पोखरों की सफाई व संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। यह भी पढ़ें- पानी और परियोजना की महत्ता जानकर करें देखरेख दूषित पानी के सेवन से हैजा, टाइफाइड और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलती हैं। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.