आने वाला है 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर वाला IPO, सेबी की हरी झंडी का इंतजार
नई दिल्ली, मई 23 -- Dhoot Transmission IPO: ऑटो कंपोनेंट की मैन्युफैक्चरर धूत ट्रांसमिशन ने आईपीओ के जरिये फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा किए गए आईपीओ दस्तावेज के मुताबिक, प्रस्तावित इश्यू के तहत 1,400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक 1.63 करोड़ तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।कौन-कौन बेच रहा हिस्सेदारी? ओएफएस के तहत अमेरिका की बैन कैपिटल अपनी सहयोगी कंपनी बीसी एशिया इंवेस्टमेंट्स एक्सवी लिमिटेड के माध्यम से लगभग 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी जबकि मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में मंगलम कॉइल्स प्राइवेट लिमिटेड) 31.18 लाख शेयरों की बिक्री करेगी। यह भी पढ़ें- LPG क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.