मैनपुरी, मार्च 29 -- नगर स्थित समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव कृष्णा दास लोधी के आवास पर समाजवादी समानता पीडीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया गया। वरिष्ठ सपा नेता आरएस यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान पूंजीवादी सरकार में वंचित वर्ग, किसान और मजदूर कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं। देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है और आगामी भविष्य समाजवादियों का होगा। सपा नेता गोपाल दास लोधी ने सरकार को विफल बताते हुए कहा कि आज आम नागरिक बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। भाजपा राज में बिजली की भारी कटौती और रसोई गैस की कीमतों से हर वर्ग परेशान है। जनता अब समाजवादी पार्टी को एक उम्मीद की दृष्टि से देख रही है...