गंगापार, अप्रैल 17 -- श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के सभागार में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के विशेष संदर्भ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यावहारिक दृष्टिकोण एवं एथिकल हैकिंग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह तथा संयोजक प्रवक्ता कमलेश अवस्थी रहे। सेमिनार में क्षेत्र के 23 विद्यालयों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल सोनकर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय पर जानकारी दी साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में इसका समावेश कैसे किया जाए, इस विषय पर गहन चिंतन मनन किया गया। डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा एआई वर्तमान युग की जरूरत है। आने वाला समय इसी का रहेगा। जो इससे दूरी बनाएगा वह स्वयं आउट ऑफ डेट हो जाएगा। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.