आनुवांशिक कारण व हार्मोनल बदलाव से बढ़ रहा थायरायड
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार को विश्व थायरायड दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी और एसोसिएट डीन प्रशासन डॉ. दिग्विजय शर्मा ने किया। डॉ. रस्तोगी ने बताया कि थायरायड रोग मुख्य रूप से आयोडीन की कमी, आनुवांशिक कारणों और हार्मोनल बदलावों के कारण होती है। इससे बचाव के लिए नियमित जांच और जागरूकता जरूरी है। धीरज कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्रों को थायरायड से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लोगों को थायराइड से बचाव के तरीके बताए यह भी पढ़ें- महिलाओं में थायराइड कैंसर का कारण बन रहा घेघा रोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.