आनुवंशिक इंजीनियरिंग से सुधर सकती फसलों की गुणवत्ता
दरभंगा, जून 11 -- राजीव रंजन झा ,दरभंगा। लनामिवि के पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग में सतत कृषि की दिशा में पौधों में तनाव शमन और मूल्य संवर्धन के लिए जीनोम मैनीपुलेशन विषय पर गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार ने अपने शोध कार्यों के माध्यम से पादप जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नए नवाचारों पर विस्तृत प्रकाश डाला। बताया कि कैसे आनुवंशिक इंजीनियरिंग के माध्यम से फसलों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से ब्रैसिका जुनसिया (भारतीय सरसों) पर अपने सफल प्रयोगों को साझा किया। कहा कि पौधों में अल्फा-टोकोफेरोल न केवल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, बल्कि यह पौधों को अजैविक तनाव से लड़ने में भी मदद करता है।अध्यक्षता करते हुए विभागाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.