काठमांडू, जुलाई 26 -- नेपाल और भारत के बीच यात्रा को और आसान बनाने की दिशा में नेपाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है। नेपाल ने भारत से आधिकारिक अनुरोध किया है कि वह देश आने वाले नेपाली नागरिकों के लिए नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (राष्ट्रीय पहचान पत्र) को वैध यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। माना जा रहा है कि अगर भारत इस प्रस्ताव पर सहमति जताता है तो नेशनल आइडेंटिटी कार्ड नागरिकता प्रमाणपत्र और पासपोर्ट के साथ तीसरा वैध पहचान दस्तावेज बन जाएगा। इससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए हवाई और जमीनी मार्ग से यात्रा करना काफी सरल हो जाएगा।क्या बोले इमिग्रेशन विभाग के प्रवक्ता? नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के प्रवक्ता टीकाराम ढकाल ने विस्तार से बताते हुए कहा कि यह प्रस्ताव पहले ही कूटनीतिक चैनल के माध्यम से भारत सरकार तक पहुंचा दिया गया है...