अजमेर, जुलाई 23 -- अजमेर आनासागर झील की बदहाल स्थिति और बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के विरोध में शहर कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को अजमेर 11 घंटे तक बंद रहा। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक चले बंद का असर पूरे शहर में देखने को मिला। प्रमुख बाजार, निजी स्कूल-कॉलेज और अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारिक संगठनों का दावा है कि बंद के कारण शहर में 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। कई स्थानों पर ई-रिक्शा का संचालन भी रुकवाया गया। निजी बैंकों और कुछ पेट्रोल पंपों पर भी बंद का असर दिखाई दिया। हालांकि प्रशासन ने पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। यह भी पढ़ें- जोधपुर के...