बरेली, मार्च 12 -- ऑनलाइन शॉपिंग में अब तक ग्राहकों के साथ ठगी के मामले सामने आते थे, लेकिन इज्जतनगर में इसके उलट घटना सामने आई है। आरोपियों ने ऑनलाइन मोबाइल डिलीवरी करने वाली कंपनी को एक ही मॉडल के असेंबल किए कई मोबाइल थमा दिया और करीब 23 लाख रुपये की चपत लगा दी। पता चलने पर जब कंपनी ने आंतरिक जांच की तो आरोपियों के नाम-पते फर्जी निकले। इस मामले में कंपनी के हब इंचार्ज की तरफ से इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तराखंड के जिला बागेश्वर निवासी खड़क सिंह इंस्ट्रकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में हब इंचार्ज हैं। वह वर्तमान में इज्जतनगर के कैलाशपुरम डेलापीर में रहते हैं। शहर में उनका कार्यालय स्टेडियम रोड पर है। उनके मुताबिक, उनकी कंपनी विभिन्न ई-कामर्स कंपनियों जिसमें मुख्यता फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को ऑर्डर पर सामान की डिलीवरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.