हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आनलाइन ई कामर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के संरक्षण के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की गई है। इस संबंध में बैठक कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बैठक के दौरान संगठन मंत्री प्रदेश अजय टंडन, युवा प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता, महामंत्री अशोक उपाध्याय, जिला मंत्री मदनपाल, जिलाध्यक्ष आईटी सेल भरत पांडेय, आशीष प्रजापति, अवनीश त्रिवेदी आदि व्यापारी नेताओं ने कहा कि स्थानीय दुकानदार वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। आज वे अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। कई प्लेटफार्म नियंत्रित विक्रेताओं के माध्यम से इन्वेंट्री माडल अपनाकर नीति की भावना का उल्लंघन कर रहे हैं। इस उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान एवं नियमित आडिट व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.