आनलाइन बिक्री के विरोध में लोहरदगा में बंद रहीं दवा दुकानें
लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को लोहरदगा में जिलेभर की दवा दुकानें बंद रहीं। आल इंडिया ड्रगिस्ट और केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस बंद का जिले के कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने समर्थन किया। जिले की करीब 175 दवा दुकानों पर पूरे दिन ताला लटका रहा। जिससे आम मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा दुकानें बंद रहने के कारण बुखार, सर्दी, दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कई लोग दुकान खुलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करते भी नजर आए। बाद में जब उन्हें बंदी की जानकारी हुई तो वह वापस लौटे। खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.