आनलाइन फ्राड, गंवाए तीन लाख
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- मंझनपुर। सरायअकिल के खानपुर खास बंथरी निवासी आजाद खान पत्र स्व. फकीरे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 14 जून वर्ष 2025 को उसके खाते से दो लाख 94 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। एक अज्ञात व्यक्ति ने जान मोहम्मद की फर्जी फेसबुक आईडी से उससे संपर्क किया। इसके बाद उसके खाते से खिलवाड़ हुआ। वह एक साल से परेशान है, लेकिन उसका रुपया वापस नहीं हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रुपया कमाने का टॉस्क बताकर ऐंठे साढ़े तीन लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.