आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों का बंद आज
हाथरस, मई 20 -- हाथरस। जिले में आनलाइन दवा व्यापार के विरोध में दवा व्यापारियों द्वारा बुधवार को देशव्यापी बंद का आव्हान किया गया है, जिसके तहत हाथरस का खुदरा (रिटेल) दवा बाजार भी बंद रहने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) राजकुमार शर्मा ने बताया कि दवा व्यापारियों के एक गुट ने बुधवार को बंद रखने का निर्णय किया है, हालांकि कुछ व्यापारी इसके पक्ष में हैं और कुछ नहीं। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया दवा व्यापारियों का मानना है कि आनलाइन दवा व्यापार के कारण उनके पारंपरिक व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, व्यापारियों ने यह चिंता भी जताई है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाएं मंगाने पर नकली और सब-स्टैंडर्ड (खराब गुणवत्ता वाली) दवाओं की बिक्री की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी के विरोध में दवा व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.