देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने राज्य में संचालित ऑनलाइन बाइक टैक्सी प्लेटफॉर्म कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन इस कंपनी की सेवा का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन चालकों के पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया कमजोर होने के कारण असामाजिक तत्व भी आसानी से प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। जो सुरक्षा के लिए खतरा है।दल ने आरोप लगाया कि पूर्व में चालकों द्वारा छेड़छाड़, दुर्व्यवहार, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में बुकिंग के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.