हाथरस, मई 19 -- हाथरस। आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को देशभर में अलग-अलग संगठन और एसोसिएशन द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान और दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। लेकिन जिले में आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं के संगठन और एसोसिएशन एक मत नजर आ रहे हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर को बंद रखने को लेकर बंटे नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- दवा व्यापारियों के दो संगठन आमने-सामनेबैठक की जानकारी सोमवार को एक एसोसिएशन ने बैठक कर संचालकों से मेडिकल स्टोर खोलने की अपील की है तो दूसरे गुट ने बंद को सफल बनाने के लिए दवाओं की दुकान बंद रखने की अपील करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शहर के कमला बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिल...